सांकतोड़िया।सालतोड़ ग्राम पंचायत के 15 फाइनेंस के तहत गुरुवार को पारबेलिया सालतोड़ मुख्य सड़क से हिजुली धर्मराज मन्दिर तक 300 फुट लंबे पीसीसी सड़क की आधारशिला नितुरिया पंचायत समिति अध्यक्ष शांतिभूषण प्रसाद यादव सहित अन्य ने संयुक्त रूप से रखी। मौके पर पंचायत सदस्य शांतो चटर्जी, चुमकी रजक, अनंत कवि, कल्याण कवि, उज्ज्वल रजक, श्रीकांत कवि, शैलेंन रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह कार्य 3 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 300 फुट लंबी यह सड़क 12 फुट चौड़ी और 6 इंच मोटी होगी। शांति भूषण प्रसाद यादव ने कहा कि इस सड़क की आवश्यकता काफी दिनों से बनी हुई थी और लोगों की मांग भी थी। हमारी मां, माटी, मानुष की सरकार जनता की सुविधा के लिए कृत संकल्पित हैं। हम हर सुविधा के लिए तत्पर रहते हैं। हमारी सरकार जनता को सुविधाएं दिलाने के लिए तत्पर रहती है।







Post Views: 114










