सीतारामपुर – नियामतपुर मर्चेंट चेंबर ऑफ कमर्स द्वारा कई संस्थाओं के साथ मिल कर सयुक्त रुप से रक्तदान शिवा का आयोजन क्या है इसमें कुल 91 लोगों ने स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान किया। संयुक्त रूप से नियामतपुर लयंस क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, मारवाड़ी महिला समिति ओर कुल्टी यूथ फॉर्म ने संयुक्त रूप से नियामतपुर अग्रसेन भवन में रक्तदान शिवर का आयोजन किया ।
जिसमें मुख्य रूप स लायंस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत चटर्जी, 59 नंबर वार्ड के पार्षद जाकिर हुसैन पूर्व एम एम आई सी मीर हासिम, मर्चेंट चेंबर कॉमर्स के सचिव सचिन बालोदिया, आर्ट ऑफ़ लिविंग से सुसील डोकनिया, मारवाड़ी महिला समिति से सुनीता संघय, कुल्टी फॉर्म के तुषार मुखर्जी सहित कई गण मन स्थानीय व्यक्तिगत उपस्थित रहे।
श्री बालोदिया ने कहा कि आसनसोल क्षेत्र में रक्त की कमी को देखते हुए चेंबर सहित इन सभी संस्थाओं द्वारा एक मेग रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया जिसमें 91 लोगों ने यह रक्त हमारे आसनसोल के साथ आसपास जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षा का कार्य करेगी। उन्होंने रक्तदान को एक महा दान बताया। अन्य वक्ताओं ने भी इस प्रकार के संयुक्त रक्त दान कार्य को काफी सरहाया और रक्तदान को महादान कहा।


















