Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*स्कूली छात्राओं के लिए पुलिस साइबर जागरूकता अभियान चलाया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_131072

कुल्टी। सांकतोड़िया चौकी अंतर्गत सांकतोड़िया एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में गुरुवार को स्कूली छात्राओं के लिए पुलिस साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर कुल्टी थाना प्रभारी के साथ सांकतोड़िया चौकी के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग साइबर अपराधियों द्वारा कई तरीकों से ठगे जा रहे हैं। हालांकि ठगी के शिकार लोग साइबर क्राइम के विरुद्ध प्रशासन का दरवाजा खटखटाया करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसके तहत गुरुवार को सांकतोड़िया एस डी गर्ल्स हाई स्कूल में चलाये गए कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर क्राइम से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। कह गया कि आज के समय में विभिन्न तरह से साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को तरह तरह से ठगा जा रहा है। लोग ठगे जा रहे हैं। सावधान करने पर भी अपराधी नए नए तरीके से लोगों को बेवकूफ बनाकर लूट लेते हैं। हमें इस तरह के हर जालसाजों से बचकर रहना है।