Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल:देश में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल ने केंद्र और राज्य सरकारों से कई मांगें की हैं।ज्ञात हो कि संस्था की ओर से शहर के आश्रम मोड़ से एक कैंडल मार्च निकाला गया,जो आसनसोल नगर निगम मोड़ तक जाकर खत्म हुआ।यहां एक सभा की गई।इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा कि आरजी कर अस्पताल के दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि हर जिला और ब्लॉक लेवल के अस्पतालों में हर जगह सीसी टीवी कैमरे होने चाहिए।लाइट और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल की हालत भी बेहद खराब है।न कैमरों का इंतजाम है,न सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है।इस पहलू पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।कैंडल मार्च में लगभग पांच सौ महिलाओं और संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लिया।जोर शोर से ‘ वी वांट जस्टिस ‘ के नारे लगाए गए।सभी ने आरजी कर के दोषियों के फांसी की मांग की।उपस्थित थे संस्था के पदाधिकारी संजय दास,दीपक मित्रा,अनिता सिंह, मो. जावेद इकबाल, मो. अमजद अंसारी, डॉ. सीएन प्रसाद, हरे राम कहार,सबिता सिंह,अमित सिंह, मो. मुकीम,बंटी खान,सतबीर सिंह आदि।सभी ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया।