बराकर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बीसीसीएल सीबी क्षेत्र बारह की दृष्टि महिला समिति द्वारा चुनगाड़ी फ्री प्राइमरी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वहां के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओ को रामकृष्ण कथामृत (पुस्तक) मिठाई और वस्त्र (साड़ी और कुर्ता पजामा ) देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने नृत्य संगीत प्रस्तुत किया । जिसका लुफ्त उपस्थित लोगो ने उठाया तथा बच्चो की सराहना किया । इसके बाद बच्चो के बीच चाकलेट का वितरण किया गया । इस अवसर पर दृष्टि महिला समिति की अध्यक्ष शशि प्रसाद ने कहा की बच्चे देश के भविष्य है तथा इन बच्चो को शिक्षित बनाने के लिए शिक्षको का भूमिका सराहनीय रहता है । इसलिए शिक्षको को सम्मानित किया जाना चाहिए । क्योंकि इन्ही दिए हुए शिक्षा के कारण बच्चे अलग अलग क्षेत्र मे सफलता हासिल करते है । इस अवसर पर दृष्टि महिला समिति की अध्यक्ष शशि प्रसाद श्रीमती समिता चक्रवर्ती सचिव श्रीमती ममता कुंडू .श्रीमती सुस्मिता गांगुली .श्रीमती बनश्री बनर्जी .श्रीमती सुमिता सरकार मुख्य रूप से उपस्थित थे ।



















