Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल-गिरिडीह सेक्शन में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण और औचक जांच की*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ईआर/एएसएन/2024/09/21

आसनसोल, 07 सितंबर, 2024:

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह ने नामित शाखा अधिकारियों के साथ आज 07.09.2024 को मधुपुर स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान, श्री सिंह ने स्टेशन की परिचालन दक्षता, यात्री सुविधाओं, केबिन, रिले रूम, बैटरी रूम, कोचिंग डिपो, शंटिंग ऑर्डर प्रक्रियाओं, एफओबी (फुट ओवर ब्रिज), लिफ्ट, एस्केलेटर और समग्र बुनियादी ढांचे की समीक्षा की, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे संरक्षा और सेवा के उच्चतम मानकों के अनुरूप हैं।

अपने क्षेत्रीय निरीक्षणों के हिस्से के रूप में, श्री सिंह ने आसनसोल-गिरिडीह सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया।  इस पद्धति के जरिए चलती ट्रेन से ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का व्यापक आकलन किया जा सकता है, जिससे किसी भी संभावित समस्या की वास्तविक समय में पहचान की जा सकती है।

इसके अतिरिक्त, श्री सिंह ने मार्ग के विभिन्न पॉइंट्स (बिंदुओं) और क्रॉसिंगों का औचक निरीक्षण किया, जो सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन जाँचों का उद्देश्य पूरे सेक्शन में रखरखाव और संरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करना था। यह सक्रिय दृष्टिकोण यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और आराम को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नियमित निगरानी और रखरखाव रेलवे परिचालन के प्रदर्शन और विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए है। यह निरीक्षण भारतीय रेलवे के यात्री-केंद्रित सेवाओं के दृष्टिकोण के अनुरूप परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने की दिशा में आसनसोल मंडल के निरंतर प्रयासों को उजागर करता है।

Press Release No. : ER/ASN/2024/09/21

*DRM/ASANSOL CONDUCTS WINDOW TRAILING INSPECTION AND SURPRISE CHECKS IN ASANSOL-GIRIDIH SECTION*

Asansol, September 07, 2024 :

Shri Chetna Nand Singh, Divisional Railway Manager of Asansol Division / Eastern Railway,  with nominated Branch officers conducted a detailed inspection of Madhupur Station on today on 07.09.2024. During his visit, Shri Singh reviewed the station’s operational efficiency, passenger amenities, Cabin, relay room, battery room, coaching depot, shunting order procedures, FOB( Foot Over Bridge), Lift, Escalator and overall infrastructure, ensuring they align with the highest standards of safety and service.

As part of his field inspections, Shri Singh also undertook a window trailing inspection of the Asansol-Giridih section. This method allows a comprehensive assessment of track conditions, signaling systems, and other critical infrastructure from a moving train, enabling real-time identification of any potential issues.

Additionally, Shri Singh conducted a surprise inspection of various points and crossings along the route, which are vital for safe train operations. These checks were aimed at ensuring the highest level of maintenance and safety across the section. This proactive approach reflects the commitment in upholding the safety, security, and comfort of passengers.

Regular monitoring and maintenance is to enhance the performance and reliability of railway operations.  This inspection highlights the continuous efforts of Asansol Division towards maintaining operational excellence in line with Indian Railways’ vision of passenger-centric services.