Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आग लगने से अफरा-तफरी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर रोड के निमतल्ला स्थित आधा दर्जन दुकानों में गुरुवार की देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में आग लगा देख स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना हीरापुर थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग से पहुंची दो इंजन की सहायता से आग को बुझाया गया लेकिन तब तक इन दुकानों का सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस आगजनी की घटना में एक सैलून, चाय दुकान होटल, लोहार दुकान, गैरेज तथा चिकन शॉप जल गया। हालांकि इस आगजनी की घटना में किसी तरह चिकन शॉप में रखी दुकान में सभी मुर्गियों को बचा लिया गया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित दुकानदार रख के ढेर में बचे सामान को इकट्ठा करने में जुटे थे।
चिकन शॉप के दुकानदार शाहिद खान ने बताया गुरुवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे दुकान में आग लगी थी। लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कई दुकानदारों का सब कुछ सामान जल गया है।

Admission Going on