Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*दुर्गापुर: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*दुर्गापुर: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप*

दुर्गापुर औद्योगिक नगर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 वर्षीय मेघा दास की मौत के बाद उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा है। मेघा, गोपालमाठ इलाके की रहने वाली थी। शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई।

मेघा के मायके वालों का आरोप है कि साल 2019 में शादी के समय एक लाख रुपये नकद, चार तोला सोने के गहने और अन्य सामान दहेज में दिया गया था। शादी के डेढ़ साल बाद एक और लाख रुपये दिए गए, फिर भी मेघा पर ससुराल में अत्याचार बंद नहीं हुआ।

परिवारवालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले मेघा को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेघा की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

पुलिस ने मेघा के पति विधान चंद्र दास और उसकी सास अंजलि दास को गिरफ्तार कर लिया है। मेघा का मायका बांकुड़ा जिले में है। दुर्गापुर महकुमा अस्पताल से उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।