Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*निचले भूभाग पर रहने वाले लोगों का हाल बेहाल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_0

बराकर । सावन मास की बारिश ने निचले भूभाग पर रहने वाले लोगों का हाल बेहाल कर दिया है । लोगों के घर वर्षा के पानी में डूब रहे हैं । उन इलाकों में बाढ़ जैसी हालात उत्पन्न हो गई है । वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से पीड़ित लोगों को पानी वाले इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया । इस संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार से शुरू हुई लगातार झमाझम वारिस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है । निचले भूभाग में रहने वाले लोगों के घरों में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया है । इतना ही नहीं इन इलाकों में बाढ़ जैसी हालात उत्पन्न हो गई है । यह क्षेत्र बराकर क्षेत्र के चुना भट्टी बीड़ी डंगाल का है । गलियों की सड़कों पर तेज रफ्तार में पानी की धारा प्रवाहित हो रही है ।घरों में वर्षा के पानी के कारण कपड़े भींग चुके हैं खाद्य पदार्थ भी बर्बाद हो गए हैं । इतना ही नहीं लगातार पानी में रहने के कारण कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं ।हालांकि चुना भट्टी में प्रत्येक वर्ष वर्षा काल में यह स्थिति उत्पन्न होती है । जहां कई घर वर्ष के पानी में डूब जाते हैं ।जिसको लेकर कई बार लोगों ने आंदोलन भी किया है । वही नगर निगम की ओर से अभियंताओं की टीम ने समस्या के समाधान हेतु कदम उठाए थे । लेकिन उसका कुछ सार्थक परिणाम नहीं निकला और समस्या जस की तस बनी हुई है ।इस दौरान कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णनेंदु दत्ता बराकर फाड़ी प्रभारी सुकांत दास जवानों के साथ लोगों की सहायता करने तथा बचाव कार्य करने के लिए वर्षा के मध्य ही पहुंचे । इसके बाद पुलिस प्रशासन ने धीवर पाड़ा के कुछ युवक गौतम तथा कार्तिक व उनके सहयोगी सदस्यों को लेकर जलमग्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को पानी से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजने का कार्य आरंभ कर दिया ।इस अवसर पर चुना भट्टी की रहने वाली युवती गुड़िया कुमारी ने बताया कि उन लोगों के घर में पानी प्रवेश कर चुका है । रहने का कोई ठिकाना नहीं है । लेकिन पुलिस के लोगों ने मदद करते हुए कई लोगों को पानी से निकाला । वहीं बिरजू ने बताया कि इस क्षेत्र में कई घर पानी में डूब चुके हैं । लोगों का बुरा हाल है लेकिन पुलिस प्रशासन के सहयोग से पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाया जा रहा है । दुलारी देवी ने कहा कि लगातार हो रही वर्षा से मोहल्ले के कई घर पानी में डूब चुके हैं । इतना ही नहीं ऊपर से तबीयत भी खराब है । लेकिन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता कर रही है ।वही जल समस्या को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि यादव ने नगर निगम पर सवाल खड़े किए । उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था अच्छी नहीं होने के कारण यह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है । उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर ने पार्षदों को विकास कार्य के लिए 30 लख रुपए देने की घोषणा की है । लेकिन इलाके में विकास का कार्य ना के बराबर हुआ है । उन्होंने निगम के मेयर से अनुरोध किया है कि मेयर को वार्डों में हो रहे विकास कार्य का भी निरीक्षण करना चाहिए की किस वार्ड में किस पार्षद ने कितना विकास कार्य किया है । वहीं पुलिस प्रशासन सुरंग के मुंह को खोलने का प्रयास कर रही है तथा समाचार लिखे जाने तक वर्षा के पानी से लोगों के बचाव करने हेतु बचाव टीम पहुंच चुकी है ।

Oplus_0

Latest News

Related News