*आसनसोल,* पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित राज्य के सात जगहों पर एक साथ केंद्रीय एजेंसी ईडी की छापेमारी हुई है, जिसमे कोलकाता के अलावा मेदनीपुर, झाड़ग्राम, बिरभूम, आसनसोल, बर्दवान शामिल है, बताया जा रहा है की वैध कागजतों के साथ -साथ कुछ जाली कागजातों की आड़ मे अवैध तरीके से बालू घाटों से बालू उठाव और उसकी बिक्री का कार्य चलाया जा रहा था, इस धंधे मोटी रकम की लेनदेन भी की जा रही थी, ऐसे मे वह लेनदेन किसके -किसके साथ की जा रही थी, इस पुरे धंधे मे कौन -कौन शामिल था, इन तमाम चीजों को जानने के लिये ईडी की टीम कोलकाता सहित राज्य के करीब 7 ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी अभियान चला रही है, जिस छापेमारी अभियान मे झाड़ग्राम के लालगड़ और गोपीबल्ल्भपुर के बालू घाट पर सौरभ राय व आसनसोल के रहने वाले मनीष बगड़िया के घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है, बताया जा रहा है की मनीष बगड़िया भी बालू के इस कारोबार से जुड़े थे और इस धंधे मे अपनी अहम् भूमिका भी निभाए थे, हम बताते चलें की ईडी की टीम ने 20 से 25 दिन पहले भी इन बालू कारोबारियों के घर छापेमारी की थी, जिस छापेमारी मे उनको कैसे पैसों के साथ -साथ कई जरुरी कागजात और दस्तावेज हाँथ लगे थे, जिसकी जाँच भी चल रही थी, जाँच के बाद एक बार फिर ईडी की टीम ने बालू कारोबारियों के ठेकानों पर छापेमारी अभियान चलाया है,








