Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मछली लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मेदिनीपुर के बेल्डा से बीरभूम के दुबराजपुर जाने के क्रम में आज सुबह रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके में एक पेट्रोल पंप के सामने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी के पुलिस के तत्परता से मछली लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया इस मामले में ट्रक चालक शुभंकर सिंह और खलासी अभिजीत सैनी को हिरासत में लिया गया इस बारे में शुभंकर ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से ही राजू नामक एक ट्रक मालिक का ट्रक चला रहा है और राजू कंटाई का रहने वाला है ।

शुभंकर ने बताया कि वह यह ट्रक बेल्डा से दुबराजपुर लेकर जा रहा था हालांकि शुभंकर और अभिजीत दोनों ने ही कहा कि उन्हें नहीं पता था की मछली के नीचे गांजा छुपा के ले जाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि ट्रक में कितनी मात्रा में मछली लोड है तो इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाए उन्होंने कहा कि किसी दूसरे ड्राइवर ने ट्रक में मछली लोड किया था उनके पास वजन कांटा का रसीद भी नहीं था। वही जब उनसे पूछा गया कि दुबराजपुर में किसके पास यह ट्रक ले जाया जा रहा था तो भी वह सवाल का जवाब नहीं दे पाए उन्होंने बताया कि दुबराजपुर में किसके पास इस ट्रक को ले जाना था उसे व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया था उन्हें सिर्फ एक फोन नंबर दिया गया था शुभंकर और अभिजीत ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे उनका फोन ले लिया है इसलिए अभी तक ट्रक मालिक को घटना की जानकारी वह नहीं दे पाए उन दोनों ने ही कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी पता नहीं था कि ट्रक में मछली के नीचे गांजा छुपाया गया है। सुत्रों के अनुसार ट्रक में करीब दो क्विंटल गांजा लदा हुआ था

Latest News