कुल्टी।आसनसोल नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं0 63 के टीएमसी पार्षद मो.सलीम अख्तर रहस्य ढंग स लापता हों गये है।हालाकि इस सबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नही किया गया है।लेकिन जब यह खबर वार्ड नं0 63 के लोगों में चर्चा होने लगी,तो कुल्टी पुलिस के एक अधिकारी सलीम अख्तर के घर के आस पास के घरों में सीसीटीवी की जांच करने में जुटी हुयी है।इस वार्ड के राशन दुकान के कर्मचारी ने बताया कि पार्षद की लापता होने की खबर है।इसके कारण बीते दो दिनों से राशन दुकान नही खुल रही है।जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि इस वार्ड के राशन दुकान पार्षद के नाम से है।पता चला कि इस बार लाखों रूपये की राशन अवैध रूप से बिक्री की गयी है।

अतः राशन दुकान में राशन नही है। वही वार्ड नंबर 63 के मोहम्मद तसलीम ने बताया कि मेरी बेटी अफशा को नगर निगम में काम लगवाने के लिए जनवरी में 20 हज़ार दिया था लेकिन ना आजतक ना काम लगवाया और जब मैं पैसा मंगा तो बबोलता था कि दे दूंगा इस महीना 10 दिन बाद दो दिन बाद लेकिन आज वह घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस खोजबीन करने में जुटी हुयी है।


















