Burnpur, दिनांक 6अप्रैल: आज सुबह ISP क्षेत्र में एक सुनियोजित विध्वंस (Demolition) of cooling towers कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह कार्य अत्यंत सटीकता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया। सभी चरणों में अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता और समन्वय की सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ निम्नलिखित समयानुसार संपन्न की गईं:
10:30 बजे: प्रतिबंधित क्षेत्र (Exclusion Zone) का विज़ुअल निरीक्षण और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई।
11:15 बजे: प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर रोड बैरिकेड्स लगाए गए।
11:30 बजे: सेल प्रतिनिधियों को सुरक्षित रूप से व्यूइंग गैलरी में स्थानांतरित किया गया।
11:45 बजे: चार्ज क्रू को क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया।
11:45 बजे: विस्फोट से पहले 30 मिनट की चेतावनी के रूप में 5 सेकंड के अंतराल पर मैरून सायरन बजाया गया।
12:00 बजे: समन्वयक (Coordinator) ने चार्ज क्रू की उपस्थिति की पुष्टि की और परिधि पर तैनात गार्डों से क्षेत्र खाली होने की सूचना प्राप्त की।
12:05 बजे: रिकॉर्डिंग कैमरे चालू किए गए।
12:10 बजे: समन्वयक ने अंतिम पुष्टि हेतु गार्डों से संपर्क किया और क्षेत्र की निगरानी हेतु अपनी स्थिति में डटे रहे।
12:12 बजे: समन्वयक ने चेतावनी सायरन सक्रिय किया।
12:15 बजे: समन्वयक ने वायरलेस रेडियो के माध्यम से 10 से 6 तक की गिनती की और फिर चुपचाप 5 से 0 तक की गिनती की।
12:20 बजे: ब्लास्टर ने विस्फोट क्षेत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है।
13:00 बजे: ‘ऑल क्लियर’ सायरन के रूप में 5 सेकंड के अंतराल पर तीन संकेत बजाए गए। क्षेत्र में अभी भी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।
सेल ISP अधिकारियों द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह विस्फोट कार्य पूरी तरह से नियोजित था और किसी प्रकार की क्षति या दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है।
सादर प्रणाम,
सुशील कुमार सुमन
अध्यक्ष, आईओए