Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 3 गिरफ्तार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

हीरापुर थाना अंतर्गत करीम डंगाल स्थित करीम डंगाल मस्जिद में शनिवार की सुबह नमाज पढ़ने जा रहे ग्रील दुकानदार मोहम्मद सरफुद्दीन की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की जांच कर रही हीरापुर थाना ने घटनास्थल की घेराबंदी कर इलाके में लगे कई सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ मृतक के परिजनों से पूछताछ की। वहीं हीरापुर थाना पुलिस की टीम ने हत्या के कुछ घंटे के भीतर ही सुलझाने का दावा किया। इस हत्या के मामले में हीरापुर थाना पुलिस ने मृतक के दो भाई सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार की शाम हीरापुर थाना में डीसी वेस्ट सना अख्तर के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी वेस्ट सना खान, एसीपी इप्शिता दत्ता, सीआई अशोक सिंह महापात्र, थाना प्रभारी तन्मय राय आदि मौजूद थे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीसी वेस्ट सना खान ने बताया कि गीली लगने से घायल मोहम्मद सरफुद्दीन को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच के दौरान घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल की टीम को जांच के लिए आवेदन किया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें संदेह हुआ कि मोहम्मद सरफुद्दीन का अपने भाई के साथ दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी संदेश के आधार पर मृतक के बड़े भाई के बेटे मोहम्मद सलाम तथा मोहम्मद सद्दाम से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें दो ने घटना की बात स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार करने के साथ इस घटना में संलिप्त एक अन्य रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना को लेकर जांच जारी है। इन तीनों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का आवेदन किया जाएगा।