Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल 350 करोड़ चिटफंड घोटाले मे तृणमूल नेता सकिल अहमद का बेटा तहसीन अहमद गिरफ्तार…*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*आसनसोल 350 करोड़ चिटफंड घोटाले मे तृणमूल नेता सकिल अहमद का बेटा तहसीन अहमद गिरफ्तार…*

*इलाका छोड़कर भागने के फिराक मे था आरोपी तहसीन भारी मात्रा मे सोने के गहने के साथ पुलिस ने दबोचा…*

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस को एक बड़ी क़ामयाबी हाँथ लगी है, आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर 350 करोड़ चिटफंड घोटाले मे फरार चल रहे तृणमूल नेता सकिल अहमद के बेटे तहसीन अहमद को चंद्रचूर इलाके से धर दबोचा है, बताया जा रहा है की आरोपी तहसीन इलाका छोड़कर भागने के फिराक मे था, तभी तहसीन की योजना पर आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने पानी फेर दिया और उसे सोने के गहनो के साथ धर दबोचा, पुलिस अधिकारी ध्रुव दास की अगर माने तो रविवार को आरोपी तहसीन को आसनसोल अदालत मे पेश किया जाएगा, उन्होंने यह भी बताया की तहसीन ने आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत जाहंगिरी मोहल्ला इलाके मे स्थित अपने घर मे एक्शप डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक चिटफंड कंपनी चला रहा था, जिस कंपनी के जरिए उसने 3 हजार से ज्यादा लोगों से 350 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे इन्वेस्ट करवाए थे और उसने कुछ दिनों तक अपने इन्वेस्टरों को अच्छे पैसे रिटर्न दिए बाद मे अचानक से उसने अपने ग्राहकों को रिटर्न देना बंद कर दिए, जिसके बाद से आरोपी तहसीन के घर पर पैसे वापस लेने की मांग को लेकर प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक घेराव कर प्रदर्शन कर रहे थे, इस बिच आसनसोल नॉर्थ थाना  के बड़तल्ला इलाके की रहने वाली मौटुसी दत्ता ने आसनसोल नॉर्थ थाने मे एक लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है, जिस शिकायत मे उन्होंने तहसीन अहमद के ऊपर करीब 20 लाख रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है, वहीं मौके पर मौजूद एक रबिन्द्र सिंह नामक एक बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी ने बताया की उन्होंने लोगों की बातों में आकर  पहले तीन लाख रुपए लगाए थे, जब उन्होंने देखा कि रिटर्न अच्छा मिल रहा है तो उन्होंने और ज्यादा पैसे लगाए ऐसा करते-करते उन्होंने करीब 41 लाख रुपए निवेश कर दिए,
लेकिन अब उनको पैसा मिलना बंद हो गया है, जब भी वह तहसीन अहमद से पैसे की बात करते हैं तो वह बहाने बाजी करते हैं, उन्होंने कहा कि उनको देखकर कई लोगों ने डेढ़ करोड़ से ऊपर पैसा लगाया उनका पैसा भी डूब गया है, ऐसे मे राज्य के विरोधी दल के नेता सुवेंधु अधिकारी से लेकर भाजपा के आईटीसेल प्रभारी अमित मालवीय सहित एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने इस घोटाले की कड़ी निंदा करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जाँच करवाने व आरोपी की अविलम्ब गिरफ़्तारी की मांग की साथ मे उन्होंने यह भी दावा किया की इस मामले की अगर अच्छे से जाँच होगी तो कई अन्य सफ़ेद पोस लोग भी सामने आएंगे, जिसमे तृणमूल नेता भी होंगे, वहीं तृणमूल अल्पसंख्यक नेता महफूजुल हसन उर्फ़ मोनू ने एक संवाददाता सम्मलेन कर तृणमूल नेता सकिल अहमद से तृणमूल का दूर -दूर तक किसी भी तरह का कोई नाता नही होने का दावा किया और यह कहा की उनके दल को सकिल अहमद के बेटे की करतूत के बारे मे पता चल गया था, इसी लिये उनको पहले ही दल से बाहर कर दिया गया है