पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आद्रा में बुधवार को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सहयोग से पुस्तक मेला लगाया गया, यह 21 नवम्बर तक आयोजित होगा। इस पुस्तक मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य कपिल सहगल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने इस पुस्तक मेले की सराहना की और विद्यार्थियों के लिए पुस्तक का महत्व बताते हुए ज्ञानवर्धक पुस्तक को लेने की सलाह दी। वही इन पुस्तकों में कुल 20 हजार विभिन्न तरह के पुस्तक है, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बच्चों के लिए कहानी, सीखने की विभिन्न पुस्तक, साहित्य, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र, विज्ञान, देश की संविधान, गणित, मेडिटेशन सहित हजारों पुस्तक है। बच्चों का इस पुस्तक मेले के प्रति उत्साह भी देखा जा रहा है।


Post Views: 149










