“*गुरु ब्रह्मा*, सृष्टि के रचयिता,
ज्ञान का आलोक जगाते हैं।
गुरु विष्णु, पालन के देवता,
सत्य के मार्ग पर चलाते हैं।
*गुरु महेश्वर*, संहार के रूप में,
अज्ञान का तम हर जाते हैं।
हर शिष्य के जीवन में वे,
सत्य का दीप जलाते हैं।
गुरु ही साक्षात परम *ब्रह्म हैं,*
उनकी महिमा अपरम्पार।
वे ही दिखाते हैं जीवन की राह,
उनसे ही मिलता है उद्धार।
उनके चरणों में है सत्य बसा,
वेदों का सार समझाते हैं।
*तस्मै श्री गुरुवे नमः कहकर,*
हम सब नतमस्तक हो जाते हैं।
गुरु की महिमा अनंत है,
हर युग में ये सत्य है जानो।
उनकी कृपा से ही मिलता है,
जीवन का असली सम्मान।
*गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः,*
गुरु के चरणों में समर्पण ही,
सच्चा प्रेम और सच्चा अधिकार।”
*✍️ “सुशील कुमार सुमन”*
अध्यक्ष, आईओए
सेल आईएसपी, बर्नपुर
#सुशीलकुमारसुमन
#yuva
“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरुदेवो महेश्वर:
गुरु साक्षात परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम: !!…”
*“गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है, गढ़ि गढ़ि काढ़ै खोट।*
*अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट॥”*
“सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें अपने लिए सोचने समझने की क्षमता को तीब्रता एवं मार्गदर्शित करते हैं , जैसे कि प्रथम गुरु माँ और पिता।
<span;><span;>- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
“यदि देश भ्रष्टाचार मुक्त होना है और सुंदर दिमाग का देश बन गया है, तो मैं दृढ़ता से महसूस करता हूं कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं जो अंतर कर सकते हैं। वे पिता, माता और शिक्षक हैं।”
<span;><span;>- डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
*”हमें याद रखें: एक पुस्तक, एक पेन, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया को बदल सकता है।” *
*“आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाई 🌹💐👏👏”*
#शिक्षकदिवस
#happyteachersday2025










