बंटी खान कुल्टी । रांची ग्राम स्थित सेठ मोतीलाल प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्कूल ड्रेस प्रदान किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल ड्रेस प्रदान किया जाता है । इसी क्रम में कुल्टी के रांची ग्राम स्थित सेठ मोतीलाल प्राइमरी स्कूल में कक्षा 1 से लेकर कक्षा चार तक के लगभग 120 बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस वितरण किया गया । इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 के पार्षद ललन मेहरा तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास मौजूद थे । इस दौरान पार्षद श्री मेहरा ने बताया कि सरकार के तरफ से भेजी गई स्कूल ड्रेस आज बच्चों को प्रदान की गई । सरकार बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी सजग है और पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभिन्न तरह की लाभकारी योजनाएं चला रही है ।










बच्चों को स्कूल ड्रेस मिलने के बाद बच्चे काफी खुश थे । वही स्कूल के हेड मास्टर गोवर्धन दास ने कहा कि सरकार की तरफ से बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस आता है । इसी तरह बच्चों के बीच यह ड्रेस वितरण किया जाता है । उन्होंने कहा कि आज लगभग 120 बच्चों को स्कूल ड्रेस प्रदान किया गया और जो बच्चे कक्षा में उपस्थित नहीं थे उन्हें भी स्कूल आने पर ड्रेस प्रदान कर दिया जाएगा । इस अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौजूद थे ।










