Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर ‘मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की बैठक संपन्न*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर ‘मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की बैठक संपन्न*

आसनसोल, 10 जनवरी, 2025:
मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में 10 जनवरी, 2025 को ‘मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘विश्व हिंदी दिवस’ के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल के शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और सुझाव दिया कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु मंडल का राजभाषा विभाग उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि पुरस्कार समारोहों में नई पुस्तकों को पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाए, ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़े।

बैठक के दौरान, मंडल में राजभाषा विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों और उपलब्धियों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। सभी विभागों को उनके कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में अपने कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की राजभाषा पत्रिका ‘रेल रश्मि’ के 34वें अंक के ई-संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले अंक में तकनीकी और चिकित्सीय आलेखों को भी शामिल किया जाए। साथ ही, मंडल कार्यालय के प्रमुख क्षेत्रों में हिंदी में प्रकाशित आधुनिक पुस्तकों का प्रदर्शन करने के लिए भी कहा, जिससे पुस्तक प्रेमियों को प्रेरणा मिले।