Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सहयोग(साहित्य एवं संस्कृति का विशिष्ट आयोजन) संस्था का सम्मान समारोह 21 दिसंबर को दो सत्रों में दोपहर 1बजे, आसनसोल,गुजराती भवन में संपन्न होगा।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सहयोग(साहित्य एवं संस्कृति का विशिष्ट आयोजन) संस्था के सचिव दिनेश कुमार ने यह सूचना दी कि साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के निमित्त, इस साल 2025 का वरिष्ठ सम्मान ‘बजरंग स्मृति साहित्य सम्मान’ निर्मला तोदी जी को एवं युवा सम्मान ‘सुरेंद्र साहित्य सम्मान’ एकता मंडल जी को प्रदान किया जाएगा।सम्मान समारोह आगामी 21 दिसंबर को दो सत्रों में दोपहर 1बजे,आसनसोल,गुजराती भवन में संपन्न होगा। पहले सत्र में सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे मनोहरलाल पटेल एवं महावीर राजी निर्मला तोदी एवं एकता मंडल को सम्मानित करेंगे।’प्रेम प्रकृति जीवन दर्शन(2025)’,’यह यात्रा मेरी है(2022)’,’सड़क मोड़ घर और मैं(2017)’,’अच्छा लगता है(2013)’ चार महत्वपूर्ण कविता संग्रह और ‘रिश्तों के शहर(2020)’ कहानी संग्रह की लेखिका,कोलकाता की साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ‘नीलाम्बर’ की उपाध्यक्ष एवं नाटकों में अभिनय करनेवाली निर्मला तोदी बहुमुखी प्रतिभा की धनी व्यक्तित्व वाली कलाकार महीयसी है।इनके लेखन के केंद्र में जो स्त्री है,वह अपनी अस्मिता,पहचान,व्यक्तित्व को लेकर स्पष्ट है।वह दुनिया में अपनी शर्तों पर जीती है पर बिना किसी को आहत किये।शायद भविष्य में एक ऐसा समाज बन पाए,जिसकी तरफ निर्मला तोदी अपने लेखन में लगातार प्रयासरत है।

एकता मंडल ने विश्वभारती शांतिनिकेतन से पीएचडी की है एवं वर्तमान में काजी नजरुल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर आसीन है।साहित्यिक लेखन की महत्वपूर्ण पुस्तकें ‘शिवानी के उपन्यास:संवेदना और शिल्प’,स्त्री दृष्टि में स्वयंप्रकाश’,सुखी घर सोसायटी:एक आकलन’ है साथ ही साथ उनके दो दर्जन से अधिक आलेख,शोधपत्र आदि प्रकाशित है।

दूसरे सत्र में ‘समकालीन साहित्य एवं चुनौतियां’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।संगोष्ठी सत्र की अध्यक्षता करेंगे शंभुनाथ,विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे-पल्लव(संपादक: बनासजन),प्रो.(डॉ)विजय कुमार भारती(भूतपूर्व वाईस चांसलर:हिंदी विश्वविद्यालय),डॉ प्रतिमा प्रसाद,डॉ केके श्रीवास्तव, डॉ ललिता माझी,डॉ संयोगिता वर्मा,डॉ गुलनाज बेगम,आरती कुमारी,शिव कुमार यादव,नीतू निशा एवं अन्य।