Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अग्रिमार्केटिंग विभाग ने सब्जी बाजार का निरीक्षण किया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । अग्रिमार्केटिंग विभाग ने बराकर सब्जी बाजार के आलू प्याज एवं अन्य सब्जियों के मूल्यों को लेकर बाजार का निरीक्षण किया । इस संबंध में बताया जाता है कि बाजार में सब्जियों की आपूर्ति तथा उचित मूल्यों को लेकर अग्रिमार्केटिंग विभाग काफी तत्पर है । समय समय पर विभाग द्वारा विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया जा रहा है । उसी के मद्देनजर विभाग ने

शहर के बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार का निरीक्षण किया । इस अवसर पर मेजिस्ट्रेट स्वपन कुमार देव, सुदीप राय, मृण्मय संतरा, माणिक मुर्मू एवं खान बाबू सहित अग्रिमार्केटिंग के कई अधिकारी मौजूद थे । इस क्रम में अधिकारियों ने बराकर सब्जी बाजार का दौरा कर आलू प्याज, गोवि, बैगन एवं अन्य सब्जियों के मूल्यों का जायजा दुकानों पर जाकर लिया । इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि आलू प्याज एवं सब्जियों की मूल्य पर नियंत्रण है । उन्होंने कहा कि सब्जियों की मूल्य पर कोई बढ़ोतरी न कर पाए । जिसे लेकर निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा ।