“नव निर्माण की सोच है लेकर,
सपनों को आकार देते हैं,
धरती से अंबर तक पहुंचाने,
नित नये आविष्कार करते हैं।
यंत्रों की धड़कन, विज्ञान की शान,
इनके हाथों में हर योजना का मान,
इमारतों से लेकर पुलों तक की बात,
हर निर्माण में बसती इनकी रात।
तकनीक की ये करते पहचान,
मुश्किलों का करते समाधान,
धरती की गोद से लेकर आकाश तक,
हर चुनौती में दिखाते ये दमक।
कभी बिजली, कभी पानी का सवाल,
हर समस्या का ये देते हल बेहाल,
सृष्टि को नया रूप, नई दिशा दिखाते,
हमारे अभियंता, दुनिया सजाते।
चलो, इस अभियंता दिवस पर मान करें,
उनकी मेहनत को सच्चा सम्मान करें,
जो रचते हैं दुनिया का हर नया रूप,
अभियंता हैं वो, हमारे प्रेरणास्रोत अनूप।”
*“सभी को अभियंता दिवस (Engineer’s Day) की ढेर सारी शुभकामनाएं !!.”*
✍️ “सुशील कुमार सुमन”
अध्यक्ष, आईओए
सेल आईएसपी, बर्नपुर..
*#सुशीलकुमारसुमन*
*#युवा*








