अशोक पासवान के नेतृत्व में 66 नंबर वार्ड के विभिन्न मोहल्ला में तृणमूल उम्मीदवार के लिए डोर टू डोर प्रचार अभियान।
बंटी खान कुल्टी, पश्चिम बर्दवान में राज्य विधानसभा चुनाव का पहला चरण 23 तारीख को होना है।वहीं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 66 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक के समर्थन में वार्ड नंबर 66 में अशोक पासवान के नेतृत्व में विभिन्न मोहल्ला पर दो टू डोर प्रचार अभियान चलाया गया ।
जिसमें वार्ड पार्षद अशोक पासवान सहित कई कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक के पक्ष में वोट देने की अपील की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों को जारी रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का भी अच्छा सहयोग देखने को मिला और कई जगहों पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।








