बर्नपुर: आज ठेकेदार मजदूर कांग्रेस (इंटक) एवं आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक द्वारा ठेका श्रमिकों के 8 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 6 जुलाई 2023 को एनजेसीएस के कोर कमेटी के वेज रिवीजन को देखते हुए सेल आईएसपी स्टील प्लांट के scob गेट के समीप दोपहर 4 बजे पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में ठेका श्रमिक इंटक के बैनर तले सम्मिलित हुए।

इस प्रदर्शन की अगुवाई AISWU के जनरल सेक्रेटरी श्री हरजीत सिंह , ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्री विजय सिंह, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी श्री अजय राय, हीरापुर ब्लॉक कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्री प्रेम नारायण सिंह , इंटक वाइस प्रेसिडेंट अनवर जी, श्री महेश अग्रवाल, एम एन पान , अजय दुबे, प्रवीण मंडल आदि गणमान्य व्यक्तियों के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा इंटक के युवा नेता एवं भारी संख्या में सेल कर्मी मौजुद थे। ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर 8 सूत्री मांगों को आईएसपी मैनेजमेंट को सौंपा गया।
जिसकी कॉपी सलंग्न है।












