प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
आद्रा, 02.10.2025
महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा श्री मुकेश गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, मंडल कार्यालय के कर्मचारी एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा आद्रा स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आद्रा स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही स्टेशन परिसर में स्तिथ खाद्य स्टॉलों की स्वच्छता, खाद्य स्टॉलों मे कर्यरत कर्मचारियों के चिकित्सीय प्रमाणपत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की गई।
इस समस्त निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में समुचित स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा खाद्य स्टॉलों पर स्वच्छता एवं हाइजीन बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आद्रा मंडल के बोकारो, पुरूलिया, आद्रा, बांकुडा सहित विभिन्न स्टेशन परिसरों, आद्रा मंडल रेलवे अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य इकाइयों, रेलवे आवासीय परिसरों में सामूहिक स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान, स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


आद्रा मंडल द्वारा आयोजित इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों एवं स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना, सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करना रहा।










