प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
आद्रा, 12.05.2025: आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं एसएंडटी से संबंधित संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम दिनांक 12.05.2025 (सोमवार) से 18.05.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के लिए नियोजित किया गया है।
इस ब्लॉक के कारण निम्नलिखित यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा:
रद्द की जाने वाली ट्रेनें:
1. 68046/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर दिनांक 12.05.2025 से 18.05.2025 तक रद्द रहेगी।
2. 18019/18020 (झारग्राम-धनबाद-झारग्राम) एक्सप्रेस दिनांक 12.05.2025 एवं 15.05.2025 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन/प्रारंभ (शॉर्ट-टर्मिनेशन/शॉर्ट-ओरिजिनेशन):
1. 68056/68060 (टाटा-आसनसोल-बाराभूम) मेमू पैसेंजर दिनांक 12.05.2025 से 18.05.2025 तक आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
2. 63594/63593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) मेमू पैसेंजर दिनांक 12.05.2025, 13.05.2025, 15.05.2025, 16.05.2025 एवं 17.05.2025 को आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा-पुरुलिया-आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
नियंत्रित की जाने वाली ट्रेनें:
1. 12802 (नई दिल्ली – पुरी) पुरषोत्तम एक्सप्रेस, दिनांक 12.05.2025, 15.05.2025 एवं 17.05.2025 को बोकारो स्टेशनों से पार करते समय, निर्धारित समय पर चलने की स्थिति में, खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है।
2. 18184 (बक्सर – टाटा) एक्सप्रेस, दिनांक 12.05.2025, 15.05.2025 एवं 16.05.2025 को निर्धारित समय पर चलने की स्थिति में, खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है।
पुनर्निर्धारित की जाने वाली ट्रेनें:
1. 18035 (खड़गपुर – हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 12.05.2025, 15.05.2025 एवं 16.05.2025 को खड़गपुर से 02 घंटे से पुनर्निर्धारित होगी।
2. 18036 (हटिया – खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 12.05.2025, 17.05.2025 एवं 18.05.2025 को हटिया से 02 घंटे से पुनर्निर्धारित होगी।
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि उपर्युक्त कार्यक्रम के अनुसार अपनी यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर लगातार घोषणाएं की जाएं।