प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2025/11/20
आसनसोल, 16 नवम्बर 2025:
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 17.11.2025 (सोमवार) से 23.11.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के निष्पादन हेतु निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों का विनियमन किया जाएगा:
*रद्दीकरण:*
68053/68054 आद्रा–आसनसोल–बराभूम मेमू की 23.11.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।
*शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेट:*
68056/68060 टाटा–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर, जिसकी यात्रा 18.11.2025 को प्रारम्भ होगी, आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी। आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू, जिसकी यात्रा 19.11.2025 एवं 23.11.2025 को प्रारम्भ होगी, आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी। आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड के बीच सेवा रद्द रहेगी।
*पुनर्निर्धारण :*
18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 23.11.2025 को प्रारम्भ होगी, बक्सर से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए बनाएं।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।










