आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाएं होली।एसीपी

मौके पर बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन कुमार रजक ने दोनों ही समुदाय के लोगों से होली त्यौहार और माहे रमजान आपसी भाईचारे के साथ शौहर्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की साथ ही कहा कि एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए होली एवं रमजान त्यौहार मनाया जाए इसके अलावा पुलिस प्रशासन त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों के गतिविधियों पर भी नजर रखने तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर अविलंब पुलिस को सूचित करने की बात करें बराकर ट्रेफिक गार्ड प्रभारी विनय लाइक ने कहां की मोटरसाइकिल पर हुड़दंगी करने वालों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी और मोटरसाइकिल लेकर सड़क पर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाए। इस दौरान पार्षद सुशांतो मंडल जोगा वार्ड नंबर 66 पार्षद अशोक कुमार पासवान वार्ड नंबर 67 के पार्षद पति राजा चौधरी ,,शिव कुमार अग्रवाल,बराकर मुस्लिम समाज के सदर ,खलील खान, अली हुसैन मुन्ना ,अब्दुल बारीक,मुस्लिम भाई, अली अकबर गैलेरिया, पप्पू सिंह, सुब्रतो भादुड़ी,संकर शर्मा के एलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।










