कुल्टी।होली व माहे रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार शाम को बराकर फाड़ी परिसर में एसीपी जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। तेहवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी ने लोगों से सुझाव मांगा। बैठक में लोगों ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक और शुक्रवार जुम्मा को लेकर धार्मिक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का सुझाव दिया गया। एसीपी जावेद हुसैन ने डीजे पर अश्लील गीत पर रोक लगाने की बात की उन्होंने कहा कि होली में पुलिस हुडदंगियों पर नजर रखेगी पर्व त्यौहार का लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए मनाएं किसी की आस्था पर ठेस नहीं पहुंचाया जाए।
मौके पर थाना प्रभारी क्रिस्नेन्दू दत्ता ने दोनों ही समुदाय के लोगों से होली त्यौहार और माहे रमजान आपसी भाईचारे के साथ शौहर्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की साथ ही कहा कि एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए होली एवं रमजान त्यौहार मनाया जाए इसके अलावा थाना प्रभारी ने त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों के गतिविधियों पर भी नजर रखने तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर अविलंब पुलिस को सूचित करने की बात करें बराकर थाना प्रभारी सुकान्ता दास कहां की होली पर हुड़दंगी करने वालों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाए। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साहू वार्ड नंबर 70 पार्षद वकील दास वार्ड नंबर 67 के पार्षद टुंपा चौधरी ,वार्ड नं 69 के पार्षद जोगा मांडल,शिव कुमार अग्रवाल,बराकर मुस्लिम समाज के सदर अली हुसेन मुन्ना,खलील खान, अब्दुल बारीक,फिरोज़ अंसारी,मुस्लिम भाई, अली अकबर गैलेरिया, पप्पू सिंह,रोबिन लाइक, सुब्रतो भादुड़ी,रिंकु खान,चरण सिंह गांधी के एलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




















