Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 24, महुआ डांगा इलाके में आज रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 24, महुआ डांगा इलाके में आज रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। सुबह से ही रेलवे की टीम बुलडोज़र और सुरक्षाकर्मियों के साथ इलाके में पहुंची तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कई वर्षों से रेलवे क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे लोग और कब्जाधारी दुकानदार यहां डेरा जमाए हुए थे। बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब उन्होंने जगह खाली नहीं की, तब रेलवे ने सख्ती से कार्रवाई शुरू की।

अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने साफ कहा —

यह सरकारी संपत्ति है, इसे अवैध कब्जे से मुक्त कराना हमारा कर्तव्य है।”

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई रेलवे संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त करने के बड़े अभियान का हिस्सा है, जो अगले कुछ दिनों तक आसनसोल के अन्य इलाकों में भी चलाया जाएगा।