आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में आसनसोल पोलो ग्राउंड में इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर आगामी 17 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगा। इस मेले में चार हॉल हैं, जहां दुनिया के विभिन्न देशों और भारत के कई राज्यों के कुल 175 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां आपकी आवश्यकताओं और शौक के अलावा घर की सजावट के लिए नई और आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध हैं।








Post Views: 137










