प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/10/37
आसनसोल, 16 अक्टूबर, 2025:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने दिव्यांगजनों के लिए एक समावेशी और सुलभ रेल वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आसनसोल मंडल ने यात्रियों की सुविधा, संरक्षा और सम्मान के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ आसनसोल, दुर्गापुर, जसीडीह, मधुपुर, रानीगंज, अंडाल, कुमारधुबी, बराकर, चित्तरंजन, सीतारामपुर, विद्यासागर और जामताड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का उन्नयन किया है।
मंडल द्वारा दी गयी इन सुविधाओं में सुधार का अनुभव करने और उन पर टिप्पणी करने के साथ- साथ प्रामाणिक प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए आसनसोल ब्रेल अकादमी के छात्रों को आमंत्रित किया गया था। अकादमी के छात्रों के अवलोकन समावेशी वातावरण की दिशा में आसनसोल मंडल के ईमानदार प्रयासों को और आगे बढ़ाएंगे।
स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास द्वारों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रैंप और फिसलन रहित रास्ते बनाए गए हैं, जिससे व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए स्टेशन तक पहुँच आसान हो गई है। दिव्यांग यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए एनएसजी-3 श्रेणी तक के सभी स्टेशनों पर समर्पित पार्किंग स्थल, सुलभ टिकट काउंटर और सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं। कई स्टेशनों पर सुविधा और आराम को और बढ़ाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए शौचालय और पेयजल सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए स्पर्शनीय मार्ग और ब्रेल लिपि संकेत लगाए गए हैं, जिससे पूरे स्टेशन में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होता है। स्टेशनों पर व्हीलचेयर की उपलब्धता ने सुगम्यता को मजबूत किया है, जिससे दिव्यांगजन अधिक आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ यात्रा कर सकते हैं।
प्लेटफ़ॉर्म सुगम्यता को भी उच्च प्राथमिकता दी गई है। आसनसोल, दुर्गापुर और जसीडीह सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर और अच्छी तरह से जुड़े फुट-ओवर-ब्रिज हैं, जो प्लेटफार्मों के बीच बाधा-मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करते हैं। स्पष्ट संकेत, ध्वनि घोषणाएँ और संवेदनशील कर्मचारी दिव्यांग यात्रियों की सुविधा और संरक्षा में वृद्धि करते हैं।
विभिन्न यात्री-केंद्रित पहलों के तहत किए जा रहे प्रयासों को सुगम्य भारत अभियान और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे के व्यापक दृष्टिकोण के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके माध्यम से रेलवे स्टेशनों को दिव्यांग-अनुकूल क्षेत्रों में परिवर्तित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सार्वभौमिक और समावेशी पहुँच सुनिश्चित करना है।
मंडल भर में चल रहे विकास कार्यों का उद्देश्य सभी यात्रियों को एक निर्बाध, सम्मानजनक और देखभाल पूर्ण यात्रा अनुभव प्रदान करना है, जो हर यात्रा में सुगम्यता और समावेशिता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।




Press Release No. : ER/ASN/2025/10/37
*ASANSOL DIVISION ENSURING INCLUSIVE RAIL TRAVEL WITH ENHANCED FACILITIES FOR DIVYANGJAN*
Asansol, October 16, 2025:
Asansol Division of Eastern Railway has taken significant steps toward building an inclusive and accessible railway environment for Divyangjan. With a strong commitment to passenger comfort, safety, and dignity, the Division has upgraded amenities across major stations such as Asansol, Durgapur, Jasidih, Madhupur, Raniganj, Andal, Kumardubi, Barakar, Chittaranjan, Sitarampur, Vidyasagar, and Jamtara, among others.
To collect authentic feedback, the students of Asansol Braille Academy were invited to experience & comment on these facility enhancements.Their observations will further guide the sincere efforts of the Asansol Division towards an inclusive environment.
To ensure smooth movement within station premises, ramps and non-slippery pathways have been constructed at entrances and exits, making access easier for wheelchair users. Dedicated parking spaces at all stations up to NSG-3 category, accessible ticket counters, and help booths have been established to provide convenient services to Divyang passengers. Specially designed toilets and drinking-water facilities are available at several stations to further enhance ease and comfort.
For visually impaired passengers, tactile pathways and Braille signage have been introduced, ensuring safe navigation throughout the station. The availability of wheelchairs at stations has strengthened accessibility, enabling Divyangjan to travel with greater confidence and independence.
Platform accessibility has also been given high priority. Several major stations, including Asansol, Durgapur, and Jasidih, are equipped with lifts, escalators, and well-connected foot-over-bridges, ensuring barrier-free movement between platforms. Clear signage, audio announcements, and sensitised staff add to the convenience and safety of Divyang passengers.
Efforts made under various passenger-centric initiatives are being aligned with the broader vision of Indian Railways under the Accessible India Campaign and Amrit Bharat Station Scheme, through which railway stations are being transformed into Divyangjan-friendly zones aimed at ensuring universal and inclusive accessibility.
The ongoing development works across the division are being carried out with the objective of providing a seamless, dignified, and caring travel experience for all passengers, reaffirming the collective commitment toward accessibility and inclusivity in every journey.






