Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल ने आसनसोल और अंडाल अस्पतालों में ओआरएस जागरूकता अभियान का विस्तार किया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: पूर्व रेलवे/आसनसोल/2025/07/44

— *व्यापक दर्शकों तक पहुँचने के लिए आसनसोल स्टेशन पर शैक्षिक वीडियो चलाए गए*

आसनसोल, 31 जुलाई 2025:

आसनसोल मंडल ने 28 जुलाई को मंडल रेलवे अस्पताल, आसनसोल और सब डिवीजनल अस्पताल, अंडाल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके ओआरएस जागरूकता सप्ताह 2025 (25-31 जुलाई) मनाया। पश्चिम बंगाल बाल रोग संघ के सहयोग से आयोजित इन पहलों का उद्देश्य दस्त संबंधी बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन में ओरएस रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन की महत्त्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था।

उक्त अभियान बंगाली, हिंदी और अंग्रेजी में बहुभाषी शैक्षिक वीडियो के माध्यम से चलाया गया, जिनमें दस्त के शुरुआती लक्षणों, समय पर पुनर्जलीकरण के महत्त्व और ओआरएस के सही उपयोग के बारे में बताया गया। ये वीडियो अस्पताल के प्रतीक्षालय और आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बड़े वीडियो डिस्प्ले स्क्रीन पर चलाए गए ताकि यात्रियों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इस अभियान के तहत मरीजों को ओआरएस पैकेट भी वितरित किए गए, जिससे इस अभियान के द्वारा उक्त बीमारी का समय पर रोकथाम के मूल संदेश को बल मिला। इन कार्यक्रमों में चिकित्सा कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही और आम जनता ने भी इन्हें खूब सराहा।

इन प्रयासों का उद्देश्य आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल प्रक्रियाओं पर लक्षित पहुँच के माध्यम से जन स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Press Release No.: ER/ASN/2025/07/44

*ASANSOL DIVISION AMPLIFIES ORS AWARENESS DRIVE AT ASANSOL & ANDAL HOSPITALS*
— *Educational Videos Played at Asansol Station to Reach Wider Audience*

Asansol, 31 July 2025:

Asansol Division observed ORS Awareness Week 2025 (25th–31st July) by organising health awareness programmes on 28 July at Divisional Railway Hospital, Asansol and Sub-Divisional Hospital, Andal. Conducted in collaboration with the West Bengal Association of Pediatrics (WBAP), the initiatives aimed to highlight the vital role of Oral Rehydration Solution (ORS) in preventing and managing diarrhoeal diseases.

The campaign included multilingual educational videos in Bengali, Hindi, and English, which explained early symptoms of diarrhoea, the importance of timely rehydration, and correct ORS usage. These videos were played in hospital waiting areas and on the large video display screens at Asansol railway station to maximise awareness among the travelling public.

ORS packets were also distributed to patients, reinforcing the campaign’s core message of timely prevention. The programmes drew active participation from medical staff and were well-received by the general public.

These efforts are to promote public health awareness through targeted outreach on essential healthcare practices.