प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/08/45
आसनसोल, 28 अगस्त, 2025:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 24 अगस्त, 2025 को आसनसोल-खाना सेक्शन के अंतर्गत अंडाल स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य हेतु शैडो ब्लॉक के दौरान महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य किये। ये कार्य बेहतर संरक्षा, ट्रैक अवसंरचना के आधुनिकीकरण और यात्रियों के लिए बेहतर यात्रा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किए गये।
इन कार्यों में एक डबल स्लिप डायमंड क्रॉसिंग को 52 किलोग्राम से 60 किलोग्राम मानक में परिवर्तित करके ट्रैक को मजबूत करना और संबंधित रेल नवीनीकरण के साथ एक टर्नआउट का रूपांतरण शामिल था। लगभग 150 मीटर पुरानी रेल को बदलने के साथ-साथ लगभग 260 मीटर नई पटरी बिछाई गई। इसी क्रम में सुचारू रेल परिचालन के लिए चार आधुनिक स्विच एक्सपेंशन ज्वाइंट भी लगाए गए। ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए दोषपूर्ण वेल्ड और पुराने चिपके हुए जोड़ों को हटाकर उनकी जगह नया जोड़ लगाया गया।
4.5 किलोमीटर से अधिक लंबी पटरी का अनुरक्षण मशीनों द्वारा प्लेन ट्रैक और टर्नआउट टैम्पिंग के लिए किया गया। इसके अतिरिक्त, 23 नए वेल्ड किए गए और 167 स्लीपरों की मरम्मत की गई। घर्षण कम करने और कार्य निष्पादन में सुधार के लिए 85 जोड़ों में ग्रीसिंग का काम भी पूरा किया गया।
यात्री सुविधाओं और स्टेशन के अनुरक्षण के लिए काली पहाड़ी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की पेंटिंग का काम पूरा कर लिया गया और आगामी सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए अंडाल शेड लाइन पर नई पटरियाँ उतारी गईं।
इन उपायों से परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, संरक्षा मानकों में सुधार होगा और आसनसोल-खाना सेक्शन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा का अनुभव और अधिक आरामदायक होगा।
Press Release No.: ER/ASN/2025/08/45
*ASANSOL DIVISION UNDERTAKES KEY ENGINEERING WORKS FOR SAFER AND SMOOTHER TRAIN OPERATIONS*
Asansol, 28 August 2025:
Asansol Division of Eastern Railway carried out important engineering works during a shadow block for Non-Interlocking (NI) working at Andal station in the Asansol–Khana section on 24 August 2025. These works were undertaken to ensure greater safety, modernization of track infrastructure and improved travel comfort for passengers.
The works included strengthening of track by converting a double slip diamond crossing from 52 Kg to 60 Kg standard and conversion of one turnout with associated rail renewal. Around 260 meters of new track was laid along with replacement of about 150 meters of old rail. Four modern Switch Expansion Joints were also provided for smoother train operations. A defective weld and old glued joints were removed and replaced to ensure safe running of trains.
Mechanized maintenance was carried out with machines for plain track and turnout tamping, covering over 4.5 kilometres of track length. In addition, 23 new welds were executed and 167 sleepers were attended to. Greasing of 85 joints was also completed to reduce friction and improve performance.
For passenger amenities and station upkeep, painting of the Foot Over Bridge at Kalipahari station was completed and new rails were unloaded at Andal shed line for upcoming strengthening works.
These measures will enhance operational efficiency, improve safety standards and provide a more comfortable journey experience for passengers travelling in the Asansol–Khana section.










