Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*इंटक में युवा आईएसपी कर्मियों के शामिल होने का सिलसिला जारी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर : सेल इस्को स्टील प्लांट में मान्यता प्राप्त चुनाव होने के पहले ही सभी श्रमिक संगठन अपने संगठन को मजबूत करने के साथ नए कर्मियों को रिझाने में जुटे हैं। वहीं इस क्रम में इंटक में युवा आईएसपी कर्मियों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों विभिन्न श्रमिक संगठनों के कर्मियों के साथ दर्जनों युवा कर्मियों ने इंटक का दामन थाम लिया था। वहीं गुरुवार को भी कई युवा कर्मी इंटक में शामिल हुए। इस दौरान इंटक बर्नपुर यूनियन अध्यक्ष हरजीत सिंह ने इन युवा कर्मियों को झंडा थमाकर इंटक में शामिल कराया। साथ ही इन युवा कर्मियों को श्रमिक हित में कार्य करने का मंत्र दिया। इस दौरान आईएसपी के पीबीएस 2 के 8 ऊर्जावान युवा कर्मी इंटक में शामिल हुए।

इन युवा कर्मियों ने बताया कि इंटक के श्रमिक हित की विचारधारा से प्रभावित होकर वे इंटक में शामिल हुए हैं। साथ ही इन कर्मियों ने इंटक अध्यक्ष हरजीत सिंह द्वारा हाल के दिनों में श्रमिक हित को लेकर लिए कई संघर्ष एवं मांगों को पूरा कराने की रणनीति की काफी सराहना की। लगातार नए कर्मियों के संगठन में शामिल होने से इंटक पदाधिकारियों के साथ कर्मी, समर्थकों में उत्साह का माहौल है।