प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ईआर/एएसएन/2025/05/40
आसनसोल, 31 मई 2025:
इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम – “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” की भावना के साथ भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क में 22 मई से 5 जून, 2025 तक पखवाड़ाव्यापी जागरूकता अभियान मना रहा है। पारिस्थितिकी तंत्र, सार्वजनिक स्वास्थ्य और भावी पीढ़ियों के लिए प्लास्टिक के बढ़ते खतरे को भांपते हुए, यह वैश्विक अभियान हमारे दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग पर पुनर्विचार करने, उसे अस्वीकार करने और कम करने के लिए एक चेतावनी के रूप में कार्य करता है।
इस राष्ट्रव्यापी पहल के हिस्से के रूप में, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने पर्यावरण के अनुकूल कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू की है, जिसमें न केवल अपने कर्मचारियों को शामिल किया गया है, बल्कि यात्रियों और व्यापक तौर पर आम जनता को भी सक्रिय रूप से शामिल किया गया है। आसनसोल स्टेशन पर 30 मई को रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और आम यात्रियों की मौजूदगी में एक यात्री जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों पर प्रकाश डाला गया और सूचनात्मक संवाद के माध्यम से व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित किया गया।
इसी दिन अंडाल डीजल शेड के कर्मचारियों ने श्रमदान के एक उत्साही दौर में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने कार्यस्थल की साफ-सफाई करते हुए उसे सुधारने का काम किया। इस स्वैच्छिक प्रयास ने शेड क्षेत्र को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में बदल दिया।
31 मई को दुर्गापुर स्टेशन पर एक और यात्री जागरूकता कार्यक्रम के साथ हरित अभियान जारी रहा, जहाँ रेलवे कर्मचारी और यात्री प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के सरल व प्रभावी तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए। इस बीच, बराकर स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनियों में पार्कों और उद्यानों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया। रेलवे अधिकारियों और निवासियों ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि ये सामुदायिक स्थान जीवंत और स्वस्थ रहें।
अंडाल स्टेशन पर, खाद्य सेवा और उपभोग में सतत परंपराओं (सस्टेनेबल प्रेक्टिसेस) के संदेश को घर-घर पहुँचाने के लिए विशेष रूप से खाद्य संचालकों और यात्रियों को लक्षित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान ने एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के व्यावहारिक विकल्पों पर जोर दिया और पर्यावरण के प्रति जागरूक आदतों को बढ़ावा दिया।
आसनसोल मंडल पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सीधे स्टेशनों, शेडों और कॉलोनियों तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि “प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करने” का आह्वान न केवल सुना जाए, बल्कि उस पर अमल भी किया जाए – न केवल रेलवे द्वारा, बल्कि इसके साथ यात्रा करने वाले सभी लोगों द्वारा भी।

Press Release No. : ER/ASN/2025/05/40
*ASANSOL DIVISION OF EASTERN RAILWAY JOINS HANDS WITH PASSENGERS TO FIGHT PLASTIC POLLUTION THIS WORLD ENVIRONMENT DAY*
Asansol, 31st May 2025:
In the spirit of this year’s World Environment Day theme — “Ending Plastic Pollution Globally” — Indian Railways is observing a fortnight-long awareness drive from 22nd May to 5th June 2025 across its network. Recognizing the growing threat of plastic to ecosystems, public health, and future generations, this global campaign serves as a wake-up call to rethink, refuse, and reduce plastic usage in our daily lives.
As part of this nationwide initiative, Asansol Division of Eastern Railway has launched a series of environment-friendly programmes that not only engaged its own staff but also actively involved passengers and the wider public. At Asansol Station, a passenger awareness programme was organised on 30th May in the presence of Railway officials, staff, and everyday travellers, highlighting the dangers of plastic pollution and encouraging behavioural change through informative interactions.










On the same day, the staff of Andal Diesel Shed took part in a spirited round of Shramdan, cleaning and improving their workspace. This voluntary effort transformed the shed area into a cleaner and safer environment.
The green momentum continued on 31st May with another passenger awareness programme at Durgapur Station, where railway personnel and commuters came together to discuss simple, effective ways to reduce plastic use. Meanwhile, in the railway colonies near Barakar Station, special focus was given to the upkeep of parks and gardens. Railway officials and residents worked together to nurture greenery, ensuring that these community spaces remain vibrant and healthy.
At Andal Station, a programme aimed specifically at food handlers and passengers was held to drive home the message of sustainable practices in food service and consumption. The campaign emphasized practical alternatives to single-use plastics and promoted eco-conscious habits.
By taking the message of environmental protection directly to the stations, sheds, and colonies, Asansol Division is ensuring that the call to “Ending Plastic Pollution Globally” is not just heard, but acted upon — not just by the Railways, but by everyone who travels with it.









