प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/02/23
*“ऑपरेशन सेवा” के तहत आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अस्वस्थ महिला यात्री को त्वरित चिकित्सीय सहायता*
*• सतर्क रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से तुरंत मिला चिकित्सीय उपचार*
*• सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुँचाकर मानवता व यात्री-हितैषी सेवा का परिचय*
आसनसोल, 15 फरवरी 2026:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने आज आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सेवा के तहत एक अस्वस्थ महिला यात्री को त्वरित चिकित्सीय सहायता प्रदान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया।
लगभग 09:45 बजे, ड्रॉपिंग ज़ोन पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने स्टेशन के दक्षिणी भाग में बुकिंग काउंटर के पास एक महिला यात्री को अस्वस्थ अवस्था में देखा, जिसे तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी। मामले की सूचना तुरंत गौरी देवी अस्पताल, आसनसोल तथा डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट/आसनसोल को दी गई। अस्पताल के चिकित्सक ने यात्री की जाँच की और सीने में दर्द के लक्षण देखते हुए आगे के उपचार हेतु जिला अस्पताल, आसनसोल रेफर किया।
रेलवे कर्मचारियों ने बिना विलंब के निजी वाहन की व्यवस्था कर महिला यात्री को महिला हेड कॉन्स्टेबल लीला चौधरी की निगरानी में सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उन्हें महिला वार्ड में भर्ती कर उपचार जारी है।
महिला यात्री की पहचान श्रीमती कविता बाउरी (35 वर्ष), पत्नी श्री नीरज रजक, निवासी गायर्डी टोला, झरियाडी, थाना अद्रा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
रेलवे एवं चिकित्सीय टीम के समन्वित प्रयास आसनसोल मंडल की यात्री-हितैषी कार्यप्रणाली को दर्शाते हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को समय पर सहायता और देखभाल सुनिश्चित करती है।
Press Release No.: ER/ASN/2026/02/23
*SWIFT MEDICAL ASSISTANCE PROVIDED TO AILING PASSENGER UNDER “OPERATION SEWA” AT ASANSOL RAILWAY STATION*
*• Prompt action by alert Railway staff ensures immediate medical attention*
*• Safe transfer to hospital reflects strong passenger care mechanism*
Asansol, 15 February 2026:
Asansol Division of Eastern Railway provided prompt medical assistance to an ailing lady passenger under Operation Sewa at Asansol Railway Station today ensuring timely care and support.
At about 09:45 hrs., on-duty staff at the Dropping Zone noticed a lady passenger in distress near the Booking Counter on the south side of the station requiring urgent medical attention. The matter was immediately communicated to Gouri Devi Hospital, Asansol and Dy. SS/Asansol. A doctor examined the passenger and observing symptoms of chest pain advised referral to District Hospital, Asansol for further treatment.
Railway staff promptly arranged a private vehicle and ensured her safe transfer to District Hospital, Asansol with escort by Lady Head Constable Lila Choudhary. The passenger was admitted to the Female Ward and is presently under treatment.
The passenger has been identified as Smt. Kavita Bauri, 35 years, wife of Shri Niraj Rajak, resident of Gayardi Tola, Jhariyadi, P.S. Adra, District Purulia, West Bengal.
The coordinated efforts of Railway and medical staff reflect the passenger-friendly approach of Asansol Division in providing timely assistance and care to passengers in need.






