Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जल चटर्जी की वृद्ध माँ का निधन, कुल्टी में शोक की लहर।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी ।* कुल्टी विधानसभा के पूर्व तृणमूल विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस आसनसोल जिला चेयरमैन उज्जल चटर्जी की वृद्ध माता का बीते रविवार की रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और सोमवार की सुबह से ही तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता चटर्जी परिवार के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे।आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, कुल्टी ब्लॉक तृणमूल टाउन-एक  एवं टाउन दो  के अध्यक्ष बादल पुईतंडी कंचन सिन्हा  समेत सैकड़ो पार्टी  कार्यकर्ता और समर्थक उज्जल चटर्जी के आवास पहुँचे और स्वर्गीया माता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, कुल्टी के वर्तमान भाजपा  विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार, भाजपा राज्य नेता पुर्व मेयर जितेंदर तिवारी सकतोड़िया नदी घाट पहुंच देवांगत को श्रद्धांजलि अर्पित की,  चटर्जी  से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।सोमवार की सुबह डिशरगढ़  स्थित श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।दिवंगत माता के निधन पर पूरे कुल्टी अंचल में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे बेहद सरल, धार्मिक प्रवृत्ति की और समाजसेवी विचारधारा वाली महिला थीं जिनका पूरा जीवन सादगी और सेवा में बीता।