*बंटी खान कुल्टी।* आस्था के महा पर्व पर एक ओर जहा देखा जा रहा है की चहु ओर नगर निगम स्थानीय स्वयं सेवक क्लब मोहल्ले के लोग साफ सफाई कर बिशेष ध्यान रख रहे है, वही दूसरी ओर आसनसोल नगर निगम के वार्ड 70 स्थित कुल्टी केंदुआ बाजार सरस्वती मंदिर के पास गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, इस घटना को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जिशान कुरैशी ने नगर निगम पर निशाना साधते हुवे फेसबुक पर नगर निगम की पोल खोलकर रख दी,उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ हिन्दी भाषियों का वोट चाहिये, लेकिन आस्था का पर्व छठ पूजा के अवसर पर छठव्रतियों के जाने वाले रास्ते पर सफाई पर जरा सा भी ध्यान आकर्षित नहीं करते, उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस सांसद ने छठ पूजा पर इलाके का दौरा तक नही किया, सांसद के नाम से कही छठ पूजा की शुभकामना देते एक भी पोस्टर एवं बैनर दिखाई नही दिखाई पड़ रहा है, जिशान कुरैशी ने कहा कि कुल्टी के वार्ड नं0 70 में कूड़ा करकट का अम्बार लगना आसनसोल नगर निगम की उदासीनता नही बल्कि सोची समझी साजिश के तहत सफाई नही की गयी है, वही देखा जाय तो इस वार्ड का तृणमूल पार्षद एवं कुल्टी ब्लॉक दो के यूथ संगठन का अध्यक्ष भी हिन्दी भाषी है, इसके बावजूद छठ पूजा में गंदगी की अम्बार लगना निश्चित रूप से दुर्भाग्य पूर्ण घटना है, वही दूसरी ओर देखे तो इस वार्ड के पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साव है, जिनके आँखों के सामने गंदगी का अम्बार लगा है, इस बिषय पर पूर्व पार्षद ने बताया की सोमवार की सुबह तक सफाई पूर्ण तरीके से पूरा हो जायेगी, उन्होंने कहा की भाजपा नेता इस बिषय को लेकर राजनीति कार्य कर रहे है जो ठीक नहीं।









