Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी न्यू कॉलोनी (वार्ड 62) में भाजपा एससी मोर्चा की विशेष बैठक संपन्न*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*कुल्टी* :  कुल्टी न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर 62 स्थित एक निजी भवन में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कुल्टी के माननीय विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आसनसोल जिला भाजपा के को-मीडिया इंचार्ज एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री टिंकू वर्मा जी, कुल्टी विधानसभा संयोजक  सोमनाथ माझी जी, अध्यक्ष सुनील भर, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बावड़ी जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस बैठक को सफल बनाने में एससी मोर्चा के मंडल चार के अध्यक्ष भीम हाड़ी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मंडल 4 के महासचिव श्री काजल दास, मंडल उपाध्यक्ष श्री उत्तम मंडल, श्री बागडी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बैठक में एससी समाज से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार एससी समाज के साथ भेदभाव कर रही है, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने एससी मोर्चा एवं समाज के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी ने कहा कि “यदि बंगाल को बचाना है तो 2026 में भाजपा की सरकार बनानी होगी।”
वहीं आसनसोल जिला को-मीडिया इंचार्ज श्री टिंकू वर्मा जी ने कहा कि एससी बहुल क्षेत्रों में आज भी आवास, जल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिसे भाजपा सरकार आने पर प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पुनः डॉ. अजय कुमार पोद्दार जी को कुल्टी से विधायक बनाकर क्षेत्र एवं एससी समाज के विकास को नई गति दी जाएगी।