Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी बदलाव का ‘आंदोलन’ चलाएंगे रवि यादव: विधायक सैलरी ट्रस्ट में दान, स्टील प्लांट पुनर्जीवन का वादा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी बदलाव का ‘आंदोलन’ चलाएंगे रवि यादव: विधायक सैलरी ट्रस्ट में दान, स्टील प्लांट पुनर्जीवन का वादा

बंटी खान कुल्टी : बराकर से कांग्रेस प्रत्याशी रवि यादव ने नामांकन के दस दिन बाद बराकर के एक निजी हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में अपने घोषणापत्र का विस्तार से खुलासा किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह हमारा संकल्प नहीं, बल्कि कुल्टी को ईमानदार, सुरक्षित और विकसित बनाने का आंदोलन है।”
यादव ने वादा किया कि विधायक बनने पर वे ‘कुल्टी विकास ट्रस्ट’ गठित करेंगे। इसमें कहा, “जब तक कुल्टी के युवाओं को रोजगार न मिल जाए, तब तक मैं अपनी विधायक सैलरी, भत्ता और आय ट्रस्ट में समर्पित कर दूंगा। ट्रस्ट में हर समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे, लेकिन मेरा कोई परिवारजन नहीं।” उन्होंने भूखमरी रोकने का संकल्प लेते हुए कुल्टी के विकास को सुनियोजित ढंग से करने की बात कही।
प्रमुख वादों में शामिल हैं—हर प्रमुख स्थान पर सीसीटीवी कैमरा, भीड़-भाड़ वाले बाजारों में ओवरब्रिज, अस्पतालों का उन्नयन, शिक्षा पर कड़ी निगरानी (मिड-डे मील सहित), नए स्कूल-कॉलेज, डिजिटल हिंदी-उर्दू स्कूल, मुफ्त कंप्यूटर ट्रेनिंग। कुल्टी स्टील प्लांट का पुनर्जीवन, बड़ी कंपनियों को आमंत्रित करना, सीएसआर फंड का सही उपयोग, मूलभूत सुविधाओं के लिए एएमसी पर दबाव, विशाल सब्जी मंडी (होलसेल), धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, हरिद्वार-वाराणसी शैली पर दामोदर नदी का विकास और पार्क निर्माण।
इसके अलावा, जनसमस्याओं के लिए हमेशा खुला कार्यालय, भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन हेल्पलाइन (शिकायत पर 7 दिनों में कार्रवाई), प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित और युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में सहायता। अंत में उन्होंने जोर देकर कहा, “कुल्टी बदलने का समय आ गया है। यह सिर्फ घोषणा-पत्र नहीं, एक आंदोलन है।”
वार्ता में वरीय नेता हराधन मंडल, जाकिर हुसैन, राजेश्वर शर्मा, मनीष सहित अन्य उपस्थित रहे।