*बंटी खान कुल्टी* । कुल्टी ब्लाक युवा तृणमूल द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विमान दत्ता के नेतृत्व में शनिवार को सीतारामपुर के टैगोर मैदान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजकों द्वारा शिविर में पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों को साल ओढ़ाकर तथा बेच लगाकर सम्मानित किया गया । इस दौरान शिविर में लगभग पचास लोगों ने रक्त दान किया । इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष पाथोॅ देवाशीष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस समाजिक कार्य करने के अलावा राज्य सरकार से मिलने वाली आथिर्क सहयोग में भी अग्रणी हैं ।

जिसका लाभ समाज के सभी वर्ग को मिल रहा हैं । वही कुल्टी ब्लॉक त्तृणमूल युव कांग्रेस के अध्यक्ष विमान दत्ता ने कहा कि जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे जिला स्तर पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं । जहां तृणमूल कर्मी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया हैं । इस अवसर पर पश्चिम बर्धमन जिला के चेयरमेन उज्जवल चटर्जी, कुल्टी ब्लाक अध्यक्ष कंचन राय, आई एन एन टी टी यू सी के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष बाबू दत्ता, ब्लाक सचिव टुन्नी लोहिया युवा उपाध्यक्ष भोलू खान, पार्षद शादाब्दी भंडारी, पूर्व एमआईसी मीर हासिम, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे ।

















