कुल्टी में तृणमूल के पक्ष में महिलाओं का जनसंपर्क, अभिजीत घटक के लिए मांगे वोट
बंटी खान कुल्टी, कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 66 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक के समर्थन में कुल्टी टाउन 2 के कुल्टी महिला ब्लॉक अध्यक्ष टुंपा चुधरी के नेतृत्व में वार्ड नं 66 में अपने कार्यकर्ताओं सॉन्ग जनसंपर्क अभियान चलाया।

जिसमें रजिया खातून, अनीता पासवान सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक के पक्ष में वोट देने की अपील की।
इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों को जारी रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का भी अच्छा सहयोग देखने को मिला और कई जगहों पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।










