Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार की रैली।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार की रैली।

बंटी खान कुल्टी।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार द्वारा एक भव्य जनसंपर्क रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गुरुद्वारा (हनुमान चढ़ाई) के पास से प्रारंभ होकर जनकपुर होते हुए 12 नंबर लोको लाइन से गुजरते हुए 6 नंबर गेट के सामने पहुंची, जहां इसका समापन एक जनसभा के रूप में हुआ।
रैली के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने ममता सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।विशेष रूप से उन्होंने केन्दुआ बाजार क्षेत्र में पिछले 8 महीनों से जारी पानी की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी अवधि तक लोगों को पानी जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रखना बेहद चिंताजनक है और यह प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।
इस दौरान उन्होंने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, जो 23 अप्रैल को होने जा रहा है, को लेकर भी जनता से समर्थन की अपील की। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल को भाजपा से उम्मीदवार के रूप में वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से उपस्थित रहने का आवाहन किया।
डॉ. पोद्दार ने जनता से समर्थन की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि यदि उन्हें अवसर मिला, तो क्षेत्र की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और विकास को नई दिशा दी जाएगी।