*कुल्टी:* पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से कुल्टी विधानसभा के मंडल-1 में ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सातोडिया इसीएल सीएमडी कार्यालय के समीप आयोजित हुआ, जिसमें वार्ड संख्या 104 और 105 के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे राज्य में ‘शक्ति प्रमुख’ के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की हवा चल रही है। जनता ने तय कर लिया है कि 2026 में भाजपा की सरकार बनेगी। हम शक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।
कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने राज्य सरकार और स्थानीय मंत्रियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आसनसोल क्षेत्र की बदहाल सड़कों और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस विफलता का जवाब देने के लिए तैयार है भाजपा कार्यकर्ता जनता के सेवक के रूप में सदैव तत्पर हैं। विधायक ने कहा कंबल वितरण और जॉइनिंग
इस अवसर पर पार्टी की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए लगभग 300 गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। संगठन को मजबूती देते हुए कई नए सदस्यों ने बाइक रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल सदस्य शिवदास बावरी ने किया। सभा में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे,
संजू घोष अध्यक्ष, मंडल-1, टिंकू वर्मा कुल्टी विधानसभा उपाध्यक्ष व को मीडिया इंचार्ज आसनसोल सांगठनिक जिला,सुनील सरकार (जिला सदस्य)
सिद्धार्थ चौहान व राजू यादव महासचिव, आकाश चौहान के साथ
भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और स्थानीय शक्ति प्रमुख उपस्थित थे। इस सभा का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और राज्य की वर्तमान सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करना था। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में जीत का संकल्प लिया।










