कुल्टी में शक्ति प्रदर्शन: कांग्रेस नेता रवि यादव ने दाखिल किया नामांकन, ‘कुल्टी की आवाज बनकर लड़ेगा चुनाव’
बलतोड़िया से खुले जीप पर सवार होकर निकले जुलूस, सैकड़ों समर्थकों ने लगाए ‘रवि यादव जिंदाबाद’ के नारे
बंटी खान कुल्टी : कुल्टी से कांग्रेस के दिग्गज नेता और जिला उपाध्यक्ष रवि यादव ने शनिवार सुबह अपने माता-पिता व बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। संविधान को हाथ में थामे वे खुले जीप पर सवार होकर बलतोड़िया से शक्ति प्रदर्शन के साथ आसनसोल एसडीओ कार्यालय के लिए रवाना हुए। सड़क मार्ग पर सैकड़ों समर्थकों ने ‘रवि यादव जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद’ के जोरदार नारे लगाते जुलूस में शामिल हो गए।
आसनसोल एसडीओ कार्यालय पहुंचकर रवि यादव ने अपने समर्थकों के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “कुल्टी को बदनाम और बर्बाद करने वालों के खिलाफ हम लड़ रहे हैं। यह नामांकन सिर्फ मेरी ओर से नहीं, बल्कि कुल्टी की पूरी जनता की आवाज है।”
रवि यादव का यह कदम स्थानीय राजनीति में नया उत्साह पैदा कर रहा है, जहां वे कुल्टी के विकास और सम्मान की लड़ाई को बुलंद कर रहे हैं।










