Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी विधानसभा अंतर्गत सीतारामपुर उन्नीस नंबर वार्ड के विदाईगढ़ के नूनिया नदी पर 2 करोड़ की लागत से बन रहे पूल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बंटी खान कुल्टी।कुल्टी विधानसभा अंतर्गत सीतारामपुर उन्नीस नंबर वार्ड के विदाईगढ़ के नूनिया नदी पर 2 करोड़ की लागत से बन रहे पूल के निर्माण में अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों ने की लोगों ने बताया कि गुरुवार को
बेसमेट के ऊपर पूल का दीवाल की ढलाई का कार्य शुरू किया जाना था।
उसी दौरान स्ट्रक्चर गिर पड़ा, जिससे यह बात स्थानीय लोगों को मालूम पड़ा तो काफी संख्या में लोग पुल के समीप पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि
पूल बनाने में लापरवाही बरती जा रही है और वर्क ऑर्डर के अनुसार मैटेरियल नहीं दिया जा रहा पुल का वाल बनाने में लोहे का स्ट्रक्चर
लगाना होता है परंतु ठेकेदार के द्वारा जंगली लकड़ियों और बांस का उपयोग किया जा रहा है। इस विषय में स्थानीय तृणमूल कर्मी डॉक्टर मंटू रजक ने कहा कि
यह पुल बनने से इस क्षेत्र का विकास होगा या क्षेत्र सीधे नेशनल हाइवे से जुड़ेगा। परन्तु इस प्रकार का घटिया मैटेरियल का यूज करने से पूल बनने का पहले ही गिर जा रहा है। तो आगे स्कूल का क्या भविष्य रहेगा?इस पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर उन्होंने फोन के माध्यम से आसनसोल नगर निगम के मेर विधान उपाध्याय को इसकी जानकारी दी है.