कुल्टी विधानसभा में तृणमूल कार्यकर्ताओं की बैठक, मौजूद अभिजीत घटक।
बंटी खान कुल्टी।ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार के तौर पर राज्य के मंत्री मलय घटक के भाई और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक का नाम घोषित किया गया। यह खबर मिलते ही कुल्टी में तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम घोषित करने के बाद अभिजीत घटक ने प्रचार शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर ISCO बाईपास रोड से सटे एक निजी हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए एक बैठक हुई। उम्मीदवार अभिजीत घटक के साथ कुल्टी ब्लॉक 1 तृणमूल अध्यक्ष बादल पुइतांडी, अल्पसंख्यक सेल के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष अमजद अंसारी,आसनसोल नगर निगम MMIC इंद्राणी मिश्रा, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल महासचिव सुब्रत सिन्हा और कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
















