कुल्टी से भाजपा प्रार्थी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने गाजे बाजे के साथ बाइक रैली कर माँ कल्यानेश्वरी मंदिर मे पूजा कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।







पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरते हुए कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने शनिवार ओ माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर अपनी चुनावी यात्रा का भव्य आगाज किया। समर्थकों की भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर मंत्रोच्चार और भक्ति भजन से गुंजायमान हो उठा, जो आगामी 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव की शुरुआत का प्रतीक बन गया। पूजा के अवसर पर डॉ. पोद्दार के साथ उनके परिवार के अलावा पूर्व मंत्री व राजस्थान विधायक तथा आसनसोल चुनाव प्रभारी जितेंद्र गोठवाल भी मौजूद रहे। कुल्टी के चारों मंडलों के अध्यक्ष—संजू घोष, मनमोहन राय, अमर प्रसाद और सुनील भर—के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारियां, पार्षद ललन मेहरा, मीडिया प्रभारी टिंकू वर्मा, सोनू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में उत्साही समर्थक एकत्र हुए। मंदिर में माँ की आरती के बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की, ‘जय श्री राम’ और ‘अजय पोद्दार जिंदाबाद’ के उद्घोष से वातावरण गर्म हो गया। पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने उत्साहपूर्वक कहा, “आज माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में सपरिवार समर्थकों संग पूजा-अर्चना की। अब 16 नंबर वार्ड से चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत करूंगा। माँ से यही कामना की है कि पश्चिम बंगाल से जेहादी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। बंगाल के लोगों को सुख, समृद्धि, शांति और वही सोनार बंगला वापस लौटाया जाए, जैसा पहले था। “SIR (स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन) मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने तीखा प्रहार किया, “देश के 12 राज्यों में SIR सुचारु रूप से चल रही हैं, लेकिन सिर्फ बंगाल में ही हंगामा मचा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी SIR की फाइल लेकर भागीं। उनके बारे में कुछ बोलना खुद को छोटा करना है।” डॉ. पोद्दार का यह बयान स्थानीय मुद्दों पर भाजपा की आक्रामक रणनीति को रेखांकित करता नजर आया। कुल्टी विधानसभा में भाजपा का यह धार्मिक-राजनीतिक आयोजन समर्थकों में जोश भरने के साथ ही विपक्ष पर सीधी चोट का संदेश दे गया। आने वाले दिनों में डॉ. पोद्दार का प्रचार अभियान और तेज होने की उम्मीद है।










