*बंटी खान सांकतोड़िया ।* केंद्रीय बलों के जवानों ने संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया । बताया जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिम बर्दवान जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ।

इसी क्रम में सोमवार को कुल्टी थाना अंतर्गत सांकतोड़िया फाड़ी इलाके में केंद्रीय बलों ने रूट मार्च किया । केंद्रीय बलों के जवानों ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया । इस संबंध मे प्रशासन का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है । रूट मार्च के दौरान जवानों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की । अधिकारियों के अनुसार, चुनाव के मद्देनज़र आगे भी ऐसे सुरक्षा अभियान जारी रहेंगे ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे और लोग शांतिपूर्ण सुरक्षित वातावरण में मतदान कर सके । वही स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि केंद्रीय बलों की तैनाती से चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा ।








